back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बी की आवाज से परेशान ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल्द ही बंद की जाएगी साइबर ठगी की अलर्ट कॉलर ट्यून!

मोबाइल कॉल से पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में सायबर ठगी के खिलाफ चेतावनी के तौर पर एक संदेश सुनाई देता है। अमिताभ की आवाज में सुनाई देने वाले इस संदेश के बाद ही कॉल कनेक्ट हो पाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मोबाइल कॉल से पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में सायबर ठगी के खिलाफ चेतावनी के तौर पर एक संदेश सुनाई देता है। अमिताभ की आवाज में सुनाई देने वाले इस संदेश के बाद ही कॉल कनेक्ट हो पाती है। बिग बी की इस आवाज से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हो चुके है। अब इस कॉलर ट्यून को जल्द ही बंद किया जा सकता है। मोबाइल कॉलर ट्यून के खिलाफ इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने इसकी शिकायत केंद्रीय संचार मंत्री से की है। 

केंद्रीय मंत्री को पूर्व विधायक ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि कॉलर ट्यून संचार में बाधक बन रही है और इससे जरुरी फोन लगाने में देरी हो रही है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी पूर्व विधायक की शिकायत से सहमत दिखे।

आम उपभोक्ताओं को रही है परेशानी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से शुक्रवार रात इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने मुलाकात की। इस दौरान को मंत्री को कॉलर ट्यून को लेकर शिकायत की। करीब दो महीने से देश के तमाम मोबाइल कॉल पर सायबर ठगी की चेतावनी वाला जागरुक संदेश सुनाई देता है। गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि जागरुकता का सरकार का यह प्रयोग तो सराहनीय है लेकिन व्यवहारिक कठिनाइयों के चलते आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुझाव पर मंत्री सिंधिया भी सहमत 

गुप्ता ने कहा कि, मोबाइल कॉल लगाने में बार-बार कठिनाइयां उत्पन्न हो रहा है। कॉल ड्राप और कनेक्टिविटी की समस्याएं पैदा हो जाती है। इमरजेंसी परिस्थितियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जागरुकता अभियान अन्य माध्यमों से भी चलाया जा सकता है। गुप्ता की इस सुझाव पर मंत्री सिंधिया भी सहमत दिखी। उन्होंने कहा कि मैंने भी यह महसूस किया है। इस बारे में जल्द ही आवश्यक निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

कॉलर ट्यून की वजह से एंबुलेंस में देरी 

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि कॉलर ट्यून से जुड़ी परेशानी मैंने खुद अनुभव की। दो बार ऐसे मौके आए कि सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए एंबुलेंस को फोन करने में देरी हुई। उसके बाद निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मनोज तिवारी के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, BJP सांसद ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और मशहूर भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵