back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में बीजेपी के एकमात्र सांसद व एक्टर सुरेश गोपी ने कही मंत्री पद छोड़ने की बात, जानें क्या है कारण?

केरल में पहली बार बीजेपी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने वाले एक्टर व नेता सुरेश गोपी अपना मंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। ये बातें उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में केरल में पहली बार बीजेपी का खाता खोलने वाले एक्टर व सांसद सुरेश गोपी केंद्रीय राज्य मंत्री का पद छोड़ना चाहते हैं। सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से बीजेपी के सिंबल पर जीत हासिल की है। उन्होंने रविवार को ही केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी। गोपी का कहना है कि वो मंत्री पद नहीं रखना चाहते लेकिन त्रिशूर की जनता की सेवा करते रहेंगे।

फिल्मों में काम की वजह से नहीं चाहते मंत्री पद

एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए गोपी ने कहा कि चुनाव से पहले ही वो कई फिल्मों को साइन कर चुके हैं। कुछ फिल्मों का तो काम भी शुरू हो गया है। इसलिए वो मंत्री नहीं बनना चाहते हैं।

2016 में ज्वाइन की थी बीजेपी

सुरेश गोपी ने 2016 में बीजेपी ज्वाइन की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुरेश गोपी को त्रिशूर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वो हार गए थे। आखिरकार 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। जिसका इनाम उन्हें राज्य मंत्री के रूप में मिला।

बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था फिल्मी करियर

मूल रूप से केरल के अलप्पुझा के रहने वाले सुरेश गोपी का जन्म 1958 में हुआ था। फिल्मों में उनका करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1998 में फिल्म कलियाट्टम के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵