back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata rape and murder case: मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा है, कोलकाता रेप केस का मुख्य आरोपी संजय रॉय

kolkata Rape and murder case: संजय ने बताया कि वो डर गया था और उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। इस डर से उसने पुलिस को सूचित नहीं किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने अपनी वकील कविता सरकार से कहा है कि वो निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। संजय ने बताया कि वो डरा हुआ था, इसलिए उसने पुलिस को सूचना नहीं दी कि कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा।

क्राइम सीन पर मिला संजय का ब्लूटुथ डिवाइस

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजय रॉय को 10 अगस्त को रेप और मर्डर मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसका ब्लूटुथ डिवाइस भी क्राइम स्क्रीन पर पाया गया। संजय के वकील के अनुसार उसने पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान भी वह शांत रहा।

संजय के सेमिनार हॉल पहुंचने पर पीड़िता बेहोश थी

पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आरोपी संजय रॉय ने बताया कि जब वो सेमिनार हॉल में गया था तो पीड़िता बेहोश थी। उसने दावा किया है कि जब वह कमरे में गया तो उसने महिला को खून से लथपथ अवस्था में पाया। डर के मारे वो कमरे से बाहर आ गया। उस पर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि वह पीड़ित को नहीं जानता और उसे फंसाया जा रहा है। 

संजय डर गया था और उसने सोचा कि कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा

संजय से पूछा गया कि अगर वो निर्दोष है तो उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। इसके जवाब में संजय ने कहा कि वो डरा हुआ था कि उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। संजय की वकील कविता सरकार ने बताया कि कोई और दोषी है। अगर वो इतनी आसानी से सेमिनार हॉल में जा सकता था तो इसके मतलब है कि सुरक्षा के इंतजामों में कमी थी और किसी और ने इसका फायदा उठाया।

उल्लेखनीय है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ अस्पताल के सेमिनार हॉल में रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वह अपनी 36 घंटे की लंबी शिफ्ट के दौरान सेमिनार हॉल में सो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके शरीर के बाहर और अंदर 25 चोटें पाई गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

161 दिन बाद कोलकाता की निर्भया को मिला इंसाफ, 9 अगस्त को वारदात, 20 जनवरी को उम्रकैद, जानें घटना की टाइमलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/ कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में हुई PG ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...