back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोलकीपरों का डिफेंडरों के साथ समन्वय बनाना जरूरी : पाठक

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी पुरुष टीम के गोलकीपर कृष्ण पाठक का कहना है कि गोलकीपरों का डिफेंडरों के साथ समन्वय बनाना जरूरी होता है। 24 वर्षीय पाठक जिन्होंने भारत के लिए 50 मुकाबले खेले हैं, उन्होंने कहा कि वह हमेशा डिफेंडरों के प्लान के साथ रहते हैं। पाठक ने कहा, मैदान पर भले ही एक गोलकीपर होता है लेकिन वह अकेला नहीं होता। मैं लगातार डिफेंडरों के साथ उनके प्लान के बारे में बात करता रहता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि उनके साथ रहूं। अगर मैं डिफेंडर के साथ समन्वय स्थापित करूंगा तो हमारा डिफेंस लाइन मजबूत रहेगा। उन्होंने बताया कि आक्रमक रणनीति के अलावा टीम का ध्यान ट्रेनिंग सीजन में समन्वय स्थापित करने पर भी कंद्रित रहता है। पाठक ने कहा, टीम फिलहाल हाई इंटेंसिटी अभ्यास सत्र कर रही है। ओलंपिक अब बहुत ज्यादा दूर नहीं है और हम अभ्यास सत्र में हर संभव चीज करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षो से हम एक टीम के रूप में अच्छा कर रहे हैं और हम ओलंपिक में ऐसा ही करना चाहते हैं। यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। पाठक ने कहा, पिछले कुछ वर्षो में हमने शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छा किया है। हम लोगों ने अप्रैल में अर्जेटीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के मैच में बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, हम टीम के रूप से अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं और अब समय है कि हम सभी अपने कौशल को दिखाएं और अपनी क्षमता के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। हमारा लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीता है और हमें भरोसा है कि हम इसे जीतेंगे। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵