back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ : मुंबई के IITians बाबा को जूना अखाड़े ने मारकर भगाया, सचिव महंत ने दिया ये आपत्ति‍जनक बयान

वायरल वीडियो में IITians बाबा के नाम से मुंबई के अभय सिंह काफी लोकप्रिय हो गए। उन्‍होंने IIT Mumbai से अपनी इंज‍ीनियर की पढ़ाई पूरी की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़ी संख्या में बाबाओं और साधु-संतों के आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाकुंभ में आए एक मुंबई IITians बाबा सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस वीडियो के वायरल होते ही जूना अखाड़े ने इस बाबा के खिलाफ एक्‍शन लिया है। जूना अखाड़ा प्रमुख ने बाबा पर अनुशासनहीनता और गुरु के बारे में गलत बातें कहने का आरोप लगाते हुए उसे निष्कासित कर दिया है। 

वायरल वीडियो में आईआईटियन बाबा के नाम से मुंबई के अभय सिंह काफी लोकप्रिय हो गए। उन्‍होंने आईआईटी मुंबई से अपनी इंज‍ीनियर की पढ़ाई पूरी की है। जब वे महाकुंभ पहुंचे तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के बीच जूना अखाड़ा अभय पर भड़क गया और अभय को मवाली और आवारा तक घोषित कर दिया। वहीं दावा किया गया है अखाड़े ने उन्हें मारकर बाहर भगा दिया है।

“वह हमारे अखाड़े को बदनाम भी कर रहा था”

जूना अखाड़े के सचिव महंत डॉ. करणपुरी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘अभय मवाली और आवारा आदमी था। कोई साधु नहीं था। जगह-जगह रुकता खाता था और टीवी पर कुछ भी बात कह देता था। वह गलत व्यक्ति था इसलिए हम लोगों ने उसे मारकर भगा दिया है। वह हमारे अखाड़े को बदनाम भी कर रहा था।

महाराज ने आगे कहा कि वह अखाड़े में ऐसे ही घूमते हुए आ गया था। वह किसी का चेला भी नहीं था। उसने सोमेश्वर पुरी का नाम ही सुना था और इस सुने-सुनाए नाम का फायदा उठाकर यहां घूम रहा था।’ उन्‍होंने कहा कि वह मवाली, गलत स्वाभाव वाला और मक्कार आदमी था। जब हमें उसके बारे में पता चला तो हम सतर्क हो गए और अपने पास उसे आने नहीं दिया और अखाड़े से बाहर कर दिया। 

“वे किसी भी अखाड़े से जुड़े हुए नहीं हैं”

अखाड़े का कहना है कि जब तक वह गुरु का सम्मान करना नहीं सीख जाता, तब तक उसे अखाड़े में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अभय सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि वे किसी भी अखाड़े से जुड़े हुए नहीं हैं। वह जूना अखाड़े के सोमेश्वर पुरी जी महाराज के जरिए महाकुंभ में पहुंचे थे। सोमेश्वर पुरी से उनकी मुलाकात वाराणसी में हुई थी। वे ही उन्हें महाकुंभ लेकर आए हैं। पिछले कुछ दिनों में महाकुंभ में कई बाबा सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें अभय का वीडियो भी शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, महाकुंभ फेम इंफ्लुएंसर बोलीं-मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵