back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लड़की बहन योजना की आज करेंगे शुरुआत, 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

आवेदन के लिए महिलाएं महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र सरकार लड़कियों को रक्षा बंधन का उपहार देते हुए ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर महीने राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। यह योजना मध्यप्रदेश की लाडली बहन योजना के जैसी है। यह योजना अस्थायी नहीं है और यह लागातार जारी रहेगी। इस योजना को आने वाले त्योहार रक्षा बंधन से जोड़ने के पीछे सरकार का मकसद है महिलाओं के हक को बचाकर रखना।

महाराष्ट्र सरकार ने नारी शक्ति धूत आवेदन की शुरुआत की है जिसके जरिए योग्य महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आंगनबाड़ी वर्कर, ग्राम सेवक महिलाओं को इस स्कीम में एनरोल करने के लिए मदद करेंगी। इसके लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। 

कौन कर सकता है आवेदन?

वो महिलाएं जो राज्य में स्थायी रूप से रह रही हैं, जिनकी आयु 21 से 65 साल के बीच है वो इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। यह योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है। नियमों के अनुसार जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है वो आवेदन कर सकती हैं। 

आधार को बैंक अकाउंट्स से जोड़े

वेरिफिकेशन में देरी और आर्थिक मदद को जमा कराने के लिए अधिकारियों ने आवेदकों से आग्रह किया है कि वो अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट्स से लिंक करें। इसी बीच बैंकों को इस प्रक्रिया में मदद के लिए कहा गया है। ट्रायल रन के पार्ट के तहत 3 मिलियन योग्य महिलाओं को उनके अकाउंट में ₹3,000 दिए जा चुके हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे केवल इतना कहना है कि हम न केवल महिलाओं को ₹1,500 दे रहे हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के महिलाओं को सशक्त बनाने के विजन के तहत हम सरकारों की विभिन्न स्कीमों के जरिए अधिक आर्थिक मदद दे रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...