back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahashivratri 2025: पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही महाशिवरात्रि, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 2025 का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाशिवरात्रि 2025 का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह दिव्य पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही, उन्होंने इसे विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने वाला भी बताया।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप और उनके आध्यात्मिक प्रभाव पर प्रकाश डाला। वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं, “शं करोति स: शंकर: यानी जो कल्याण करे वही शंकर है। शिव के सानिध्य में सबकुछ अलौकिक और असाधारण है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में भगवान शिव को ज्ञान और ब्रह्मांड के सर्वोच्च दर्शन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “शिवम् ज्ञानम् – शिव ही ज्ञान हैं और ज्ञान ही शिव है। शिव के दर्शन में ही ब्रह्मांड का सर्वोच्च ज्ञान समाहित है।

[EMBED]

जब महाकाल का आशीर्वाद मिलता है तो समय की सीमाएं सिमट जाती हैं

भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से समय की सीमाएं मिट जाती हैं और अनंत की यात्रा शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा, “हमारी सभ्यता का आध्यात्मिक आत्मविश्वास ही भारत को हजारों वर्षों से अमर बनाए हुए है।

प्रयागराज महाकुंभ में अंतिम शाही स्नान

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान भी हो रहा है। लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और महादेव के जयकारों से गंगा तट गूंज रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ दिन पर हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। पूरे देश में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है और भक्तगण रात्रि जागरण कर भगवान शिव का गुणगान कर रहे हैं। महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...