नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । महाशिवरात्रि के दिन शिव की पूजा 4 प्रहर में की जाती हैं और भोलेनाथ इन 3 खास वस्तुओं से प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि व्रत कर रहे हैं तो जान लीजिए कि वो तीन वस्तुएं कौन सी हैं।
भागवान शिव को अर्पित करें बिल्व पत्र
मान्यता है कि, भगवान शिव को बिल्व पत्र या बेल पत्र खास तौर पर अर्प्रित किया जाता है, क्योंकि शिव को ये चीजें बेहत ही खास और प्रिय है। शिव पुराण में वर्णन मिलता है, तीन पत्तों वाला बेल पत्र बेहद शुभ होता है, जिसे शिवलिंग अर्पित करने से महादेव काफी प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है, बिना बेलपत्र के शिवपूजा अधूरी रहती है। यह भी मान्यता है कि बेल पत्र के तीन पत्ते ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक हैं। तीन पत्ती वाला बेल पत्र भगवान शिव के त्रिशूल, त्रिपुंड और उनके तीनों नेत्रों का भी प्रतिनिधित्व करता है।
आशुतोष शिव को चढ़ाएं रुद्राक्ष
शिव पुराण के अनुसार, एक बार जब भगवान शिव ध्यान में थे, तो उनकी आंखों से आंसू गिर पड़े थे, जो पृथ्वी पर रुद्राक्ष के पेड़ के रूप में विकसित हो गए। इस वजह से रुद्राक्ष को भगवान शिव का आशीर्वाद फल माना जाता है और यही कारण है कि इन्हें पूजा जाता है और धारण किया जाता है। मान्यता है कि, आज के दिन इस खास मौके पर भगवान शिव को रुद्राक्ष अर्पित करने से वे साधक की हर उचित मनोकामना पूरी करते हैं।
त्रिलोचन शिव को करवाएं भस्म स्नान
धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि, भस्म शरीर को शुद्ध करता है। यह नकारात्मक ऊर्जाओं से रक्षा करता है। यही कारण है कि शिव स्वयं भस्म धारण करते हैं। शिव पुराण में कहा गया है कि, भस्म को पूजा में शामिल करने और शिवलिंग को भस्म स्नान करवाने से त्रिलोचन शिव काफी प्रसन्न होते हैं और साधक और याचक प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते हैं।




