back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल के अंजुतम्बलम वीरारकावु मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, 150 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आने से झुलसे

केरल के अंजुतम्बलम वीरारकावु मंदिर में 28 अक्टूबर 2024 की रात वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाने के दौरान एक बड़ा धमाका हो गया। जिसमे 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल के एक मंदिर में 28 अक्टूबर 2024 की रात आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से 8 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत कासरगोड, मंगलुरु और कन्नूर के अलग अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। यह हादसा केरल में कासरोड जिले में नीलेश्वरम के पास अंजुतम्बलम वीरारकावु मंदिर में उत्सव मनाने के दौरान हुआ। इस दौरान पटाखा भंडारण में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे वहां बड़ा धमाका हो गया।

150 से अधिक लोग धमाके की चपेट में आ गए

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि अंजुतम्बलम वीरारकावु मंदिर में 28 अक्टूबर 2024 की रात वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था। मंदिर में उत्सव मनाने के लिए आतिशबाजी का ऑर्डर भी दिया गया था। जिसको मंदिर में ही एक भण्डार में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन मंदिर में उत्सव मनाने के दौरान करीब रात 12 बजे इस पटाखा भण्डार में आग लगने से धमाका हो गया। सारे पटाखे एक के बाद एक करके जलने लग गए।

जब यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ मौजूद थी। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में 150 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। सभी को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिनमे से 8 लोगों की हालात काफी गंभीर है। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज गया।

घायलों का इन अस्पतालों में चल रहा है इलाज

मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार, घायलों का कान्हागढ़ जिला अस्पताल, ऐशल हॉस्पिटल कान्हागढ़, अरिमाला अस्पताल, नीलेश्वर तालुक अस्पताल, मेंगलुरु और पेरियारम मेडिकल कॉलेज और एस्टर मिम्स में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस पटाखों पर लगी आग की भी तेजी से जांच कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵