back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी ने Operation Sindoor के राजनीतिकरण पर उठाए सवाल, PM मोदी को दी लाइव डिबेट की खुली चुनौती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम राजनीतिक फायदे के लिए रखा गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम राजनीतिक फायदे के लिए रखा गया है और यह एक तरह से “राजनीतिक होली” खेली जा रही है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया राजनीति से प्रेरित

सीएम ममता ने कहा कि वह इस ऑपरेशन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार इसका प्रचार करके वोट बैंक बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश के विपक्षी दल विदेशों में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, तब केंद्र सरकार रैलियों में व्यस्त है और जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही।

पीएम मोदी को खुली चुनौती

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा, “अगर आपमें हिम्मत है तो कल ही लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कीजिए। हम तैयार हैं, बंगाल तैयार है।” साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लाइव डिबेट की चुनौती भी दी।

महिलाओं के सम्मान पर तीखी टिप्पणी

सीएम ममता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “हम सभी का सम्मान करते हैं लेकिन अपने आत्म-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

बीजेपी नेता पर हमला

ममता बनर्जी ने मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जो घटना वहां हुई, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी जिसके नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें बड़ी बातें करने का हक नहीं है। ममता बनर्जी के इन बयानों से साफ है कि आने वाले समय में राजनीतिक माहौल और गरम होने वाला है। अब देखना यह होगा कि पीएम मोदी और बीजेपी की ओर से इस पर क्या जवाब आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है जिसका मकसद युवाओं को कुछ निर्धारित विशेष क्षेत्रों (जैसे IT, हेल्थ, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵