back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को और समय देने से किया इनकार, जानिए अब क्‍या होगा ?

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस की तरफ से झटका लगा है, अब खार पुलिस कुणाल कामरा को BNS सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस की तरफ से झटका लगा है। खार पुलिस ने उन्‍हें समन दिया था, जिस पर कुणाल ने एक हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है। पुलिस ने उन्‍हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। 

तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं

कुणाल कामरा के वकील ने बुधवार (26 मार्च) को खार पुलिस स्टेशन पहुंचकर कुणाल के जवाब और एक हफ्ते के समय मांगने की अपील की हार्ड कॉपी खार पुलिस को सौंपी थी। इसके बाद खार पुलिस ने कुणाल कामरा की एक हफ्ते समय की मांग को ठुकरा दिया। अब खार पुलिस कुणाल कामरा को बीएनएस सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी। बता दें कि कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 

शिवसेना और विपक्ष का पलटवार

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट में कहा था कि लोकतंत्र में आलोचना जरूरी है, लेकिन उनके सहयोगी इसका पालन नहीं कर रहे। उद्धव ठाकरे ने भी कामरा का समर्थन करते हुए कहा था कि “कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने केवल अपने विचार रखे हैं और जनता की आवाज उठाई है।” वहीं आप की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने भी कामरा का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि “हम कुणाल कामरा का पूरा समर्थन करते हैं। देवेंद्र फडणवीस, आप गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल हो चुके हैं।”

मयूर बोरसे ने दर्ज कराया मामला 

महाराष्ट्र के नासिक स्थित मनमाड पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना नेता मयूर बोरसे ने भी कुणाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसे में कुल मिलाकर अब कुणाल कामरा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया था

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...