back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काट डालेंगे तुम्हें…Kunal Kamra को धमकी भरे 500 से ज्यादा कॉल, मुंबई पुलिस से मांगा एक हफ्ते का समय

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक बयान के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए की गई टिप्पणी के बाद उन्हें 500 से ज्यादा धमकी भरे कॉल आए है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक बयान के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए की गई टिप्पणी के बाद उन्हें 500 से ज्यादा धमकी भरे कॉल आए हैं। इन कॉल्स में कई लोगों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी। एक वायरल वीडियो में, कुणाल से एक शख्स पूछता है कि वह तमिलनाडु कैसे पहुंचेगा? इस तरह की धमकियों के कारण कॉमेडियन लगातार हेट कमेंट्स का सामना कर रहे हैं।

पुलिस ने भेजा समन, पेश नहीं हुए कामरा

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को समन भेजा और मंगलवार को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने मुंबई से बाहर होने का हवाला देकर 7 दिन का समय मांगा। उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर बताया कि वे लौटते ही जांच में सहयोग करेंगे। कुणाल कामरा ने इन धमकियों को लेकर कहा,”अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सिर्फ अमीरों और शक्तिशाली लोगों की चापलूसी के लिए नहीं होनी चाहिए। एक मजाक को सहन न कर पाने की आपकी असहिष्णुता, मेरे अधिकार को नहीं बदलती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या क़ानून उन लोगों पर समान रूप से लागू होगा जिन्होंने गुस्से में तोड़फोड़ की और उनका नंबर लीक किया।

कामरा ने एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग उन्हें बार-बार कॉल कर रहे हैं, वे सिर्फ उनके वॉयसमेल पर एक ऐसा गाना सुन रहे हैं जिससे वे नफरत करते हैं। कुणाल कामरा को एक हफ्ते के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा। धमकी भरे कॉल्स को लेकर भी पुलिस जांच कर सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस धमकी देने वालों पर कार्रवाई करती है या सिर्फ कानूनी कार्रवाई कामरा के बयान तक सीमित रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵