back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यति नरसिंहानंद ने कोरोना मृतकों की आत्म शांति को गंगा पूजा की

हरिद्वार, 07 जून (हि.स.)। हिंदूवादी विचारधारा के यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने हरिद्वार पहुंचकर कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा की पूजा -अर्चना की । श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में संत समाज के दर्जनों व कई समाजसेवी भी उपस्थित रहे। स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल पूरे विश्व के साथ-साथ हमारे देश पर काल का ग्रास बन कर बरसा है, जिसमें हमारे लाखों हजारों भाई और बहनें अकाल ही काल का ग्रास बने हैं। आज हम मां गंगा की पूजा अर्चना कर उन सभी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं। अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में हमारे जो देशवासी बेमौत ही मारे गए हैं, उन सब की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की कि उन सबको मोक्ष प्रदान करें। इस अवसर पर शाक्त अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आचार्य ललितानंद महाराज, हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद महाराज, सामाजिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विनोद गिरि, पवन शास्त्री, अंकित शर्मा, कुलदीप सैनी, रोहित शर्मा, धाम सिंह बिष्ट, सोमपाल सिंह, दीपक शर्मा, मयंक भारद्वाज, शीतल उपाध्याय, अरुण कश्यप सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵