रुद्रपुर, 07 जून (हि.स.)। भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल ने सोमवार को राम सुमेर मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के तीमारदारों को भोजन और फल वितरित किए। महिला मोर्चा गांव -गांव जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा राय ने बताया कि महिला मोर्चा सदस्यों ने मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजो के तीमारदारों ,मेडिकल कालेज कर्मचारियों को भोजन पैकेट व फल वितरित किए। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की टीम ग्रामीण क्षेत्रो में जा जाकर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत करेगी और मास्क वितरित करेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमन तिवारी,अर्चना राय,जसप्रीत कौर,विमलेश सिंह,प्रिया गौतम ,प्रियंका आदि मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा




