back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नायब सैनी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में SC आरक्षण में सब-कैटेगरी को किया लागू ,सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही SC आरक्षण में सब-कैटेगरी को लागू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले सभी राज्यों को इसे लागू करने का अधिकार दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP ने बड़ी जीत हासिल की। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने में नायब सिंह सैनी की बड़ी भूमिका रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने नायब सिंह सैनी के कामों को देखते हुए बीजेपी को अपना वोट दिया। यही कारण है कि बीजेपी आलाकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद नायब सिंह सैनी को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के अगले ही दिन 18 अक्टूबर को अपनी कैबिनेट के समर्थन के साथ आरक्षण पर बड़ा फैसला लिया है।

“एससी के आरक्षण में उप-वर्गीकरण का फैसला लिया गया”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृव में कैबिनेट मीटिंग में अनुसूचित जाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण का फैसला लिया गया है। 18 अक्टूबर 2024 को हरियाणा सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी और कहा कि हम इसको आज से ही लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सर्वोच न्यायालय ने सभी राज्यों को इसे लागू करने का अधिकार दिया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि अब हरियाणा में अनुसूचित जातियों की जो जातियां वंचित रह गई थी, उनको इस कोटे के तहत आरक्षण दिया जाएगा। हरियाणा सरकार अब इस आरक्षण को लागू करने के बाद अनुसूचित जातियों में शामिल अन्य जातियों को भी कोटे में कोटा दे पाएगी।

SC के इस फैसले के बाद दलितों के एक वर्ग ने विरोध भी किया था

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमने कैबिनेट बैठक में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का सम्मान किया है, जो एससी में वर्गीकरण को करने को लेकर था। हमने अपनी कैबिनेट में इसे आज 18 अक्टूबर 2024 से ही लागू करने का फैसला ले लिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले फैसला सुनाया था कि राज्य की सरकारों को अधिकार है कि वे SC-ST आरक्षण में उपवर्गीकरण कर सकते हैं। इससे उन जातियों को लाभ मिलेगा, जो ज्यादा पिछड़ गयी हैं। इसके लिए कोटे के अंदर ही अलग से कोटा बनाया जाएगा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद दलितों के एक वर्ग ने इसका विरोध भी किया था और अगस्त महीने में 1 दिन का भारत बंद भी रखा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵