नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। NEET PG की नई एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने यह डेट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि 11 अगस्त 2024 को ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
NEET PG की परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी जाएगी। अब परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार एनबीई की वेबसाइट पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1720172351727-nta.jpg
23 जून को पेपर था, 22 जून को कर दिया गया स्थगित
बता दें कि NEET PG का आयोजन 23 जून को किया जाना था। लेकिन NEET UG और UGC NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर इसे 22 जून को ही स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी किया था। जिसमें बताया गया कि परीक्षा की अखंडता के उल्लंघन का प्रयास किया गया है। इसलिए इसे स्थगित किया गया है।
NEET PG परीक्षा को एनबीईएमएस ने 2 पालियों में लेने का ऐलान किया है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने अधिक जानकारी नहीं दी है। बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
क्यों परीक्षा हुई थी स्थगित?
परीक्षा रद्द होने पर NBEMS के अध्यक्ष अभिजात शेठ ने बताया था कि इस परीक्षा की सत्यनिष्ठा पर कभी संदेह नहीं था। पिछले 7 सालों में हमने सफलतापूर्वक इसका आयोजन किया है। हाल कि घटनाओं को लेकर छात्रों को बहुत चिंता थी। इसलिए परीक्षा को स्थगित किया गया। ताकि परीक्षा की पवित्रता और सुरक्षा बनी रहे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




