back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET UG Re-Test Result: दोबारा परीक्षा में 1 भी टॉपर को नहीं मिले 720 नंबर, यहां जानें कैसे रहें नतीजे?

NEET UG Re-Test Result: NTA ने कोर्ट के आदेश पर 23 जून को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन एक बार फिर किया। ये परीक्षा उन 1563 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें NTA की तरफ से ग्रेस मार्क्स दिए गए..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट यूजी परीक्षा विवादों के कारण इस समय पूरे देश में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। परीक्षा परिणाम के साथ शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच NTA ने कोर्ट के आदेश पर 23 जून को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन एक बार फिर किया। ये परीक्षा उन 1563 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें NTA की तरफ से ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। अब इस परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 

री- टेस्ट में शामिल पांच टॉपर्स में से किसी को नहीं मिले 720 नंबर

आपको बता दें कि जिन कैंडिडेट्स ने नीट यूजी री-टेस्ट दिया था, उनमें से पहले के रिजल्ट में टॉपर बने कैंडिडेट री-टेस्ट में पूरे अंक नहीं ला सके। दोबारा परीक्षा में शामिल नीट टॉपर्स 720 नंबर नहीं प्राप्त कर सके। 4 जून को घोषित रिजल्ट में कुल 6 कैंडिडेट्स को 720 में से 720 नंबर मिले थे और री- टेस्ट में इनमें से शामिल हुए 5 कैंडिडेट्स को 720 नंबर नहीं मिला। जबकी फिर से आयोजित हुई परीक्षा में 1,563 में से केवल 813 कैंडिडेट् ने री-टेस्ट दिया था।

री-टेस्ट में शामिल हुए 813 कैंडिडेट्

बता दें कि नीट यूजी री-टेस्ट के बाद घोषित संशोधित परिणाम में शीर्ष रैंक साझा करने वाले अभ्यर्थियों को संख्या 67 से घटकर 61 हो गई। संशोधित परिणाम 1,563 उम्मीदवारों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद घोषित किए गए हैं। इन छात्रों को पहले जारी परिणाम में ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। इन ग्रेस मार्क्स की वजह से बहुत सारे कैंडिडेट्स टॉपर बन गए थे। हलांकि री-टेस्ट में 813 कैंडिडेट् ने परीक्षा दी थी। जिसमें 5 छात्र वो थे जिनको पहले टेस्ट में 720 में 720 अंक मिले थे, लेकिन री-टेस्ट में उन पांच में से किसी के भी पूरे अंक नहीं आए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार री- टेस्ट में एक अभ्यर्थी को 680 के करीब नंबर मिले हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोजित हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि नीट यूजी 2024 री-टेस्ट का आयोज देश भर में केवल 7 केंद्रों पर किया गया था। NTA ने इस परीक्षा को 23 जून को आयोजित किया था। जिसमें 1563 अभ्यर्थियों में से केवल 813 अभ्यार्थी ही शामिल हुए। यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 7 केंद्र बने थे, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर तो अभ्यर्थी पहुंचे ही नहीं। इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 5 मई को नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित 4750 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित हुआ और इसी के साथ विवाद भी शुरू हो गया। फिलहाल नीट यूजी 2024 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...