नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष ने बीजेपी को खुद के दम पर बहुमत लाने से रोक दिया। जिसके बाद से विपक्ष का जोश हाई है। इसके अलावा 24 जून से संसद भवन में नया सत्र शुरू हो रहा है। एक तरफ जहां बीजेपी खेमें में हलचल दिख रही है। तो वहीं विपक्ष पूरे जोश में है। इसबार संसद सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।
अग्निवीर और MSP पर घेरी जा सकती है सरकार
अग्निवीर, किसानों को एमएसपी देने और रोजगार आदि के मुद्दों पर सरकार को विपक्ष घेर सकती है। इसकी वजह से सरकार परेशानी में भी आ सकती है क्योंकि अग्निवीर पर भाजपा के सहयोगी दलों ने भी सवाल उठाये हैं। जदयू का कहना है कि अग्निवीर स्कीम का दोबारा से अवलोकन होना चाहिये। जदयू के द्वारा अग्निवीर स्कीम की समीक्षा की बात सरकार के गठन से पहले ही किया गया था।
इसके अलावा सरकार को राज्यसभा में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बार जगमोहन रेड्डी की YSRCP और बीजद सरकार को बिना शर्त समर्थन नहीं देने वाली है। जिसकी वजह से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को मात मिल सकती है।
NEET परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया जाएगा
इस समय देश में नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा जोरों से उठाया जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने है। संसद सत्र में नीट परीक्षा की कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रह सकती है।
बता दें कि राहुल गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने भी नीट परीक्षा को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वो इस मुद्दे को संसद में उठायेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा मोदी सरकार का घोटाला है। इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था लेकिन मतगणना के दिन जारी कर मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा करानी चाहिये।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





