back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव के यूपी CM हाउस के नीचे शिवलिंग वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, कहा- आपने क्यों नहीं करवाई खुदाई

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के यूपी सीएम हाउस के नीचे शिवलिंग वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए कहा है कि जब आपको पहले से पता था, तो आपने खुदाई क्यों नहीं करवाई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘चूंकि खुदाई का काम जारी है, इसलिए मेरा मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है। दरअसल, कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के संभल समेत अलग-अलग जिलों में मंदिरों और बावड़ियों की खोज में जारी खुदाई के संदर्भ में यह दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि शिवलिंग मुख्यमंत्री आवास के नीचे है। हम सभी को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आवास की खुदाई की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए मीडिया को पहले वहां जाना होगा, उसके बाद हम भी इसमें शामिल होंगे।

ओपी राजभर ने अखिलेश के बयान पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। योगी कैबिनेट में मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर पलटवार किया है। ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव ने अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए इस तरह का बयान दिया है। ओपी राजभर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने यह बयान मुस्लिम वोट बैंक उसके हाथ से न खिसक जाए, इसके लिए दिया है। अगर अखिलेश यादव को इस बारे में पहले से पता था तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए खुदाई क्यों नहीं करवाई? समाजवादी पार्टी को तो केवल मुस्लिम समुदाय का वोट चाहिए। समाजवादी पार्टी कोई काम नहीं करती है। यहां हमारी सरकार वोट भी नहीं मांग रही है और काम भी कर रही है।

SP विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी दिया अखिलेश जैसा बयान

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी 30 दिसंबर 2024 को कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम आवास के नीचे एक शिवलिंग है। इसलिए सीएम हाउस की खुदाई की जानी चाहिए। अगर भारतीय जनता पार्टी मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ रही है, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास की भी खुदाई की जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵