back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश, CRPF के वाहन को किया क्षतिग्रस्त

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने CRPF के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और सुरक्षाबलों पर पथराव किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू- कश्मीर के कटरा कस्बे में 25 नवंबर 2024 को काफी तनावपूर्ण स्थिति हो गई। दरअसल, प्रदर्शनकारी त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ पिछले 3 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव किया और सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी की। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर भी पथराव किया और CRPF के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

रियासी के SSP परमवीर सिंह ने जानकारी दी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रियासी के SSP परमवीर सिंह ने इस मामले में जानकारी दी है कि 22 नवंबर 2024 से विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। लेकिन आज 25 नवंबर 2024 को कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। हम स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

रोपवे परियोजना से हम बेरोजगार हो जाएंगे: प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों की शिकायत है कि इस परियोजना से पर्यावरण और उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों का दावा है कि रोपवे परियोजना से वे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उनका कहना है कि किसी भी अधिकारी ने इसको लेकर उनसे कोई परामर्श नहीं किया और परियोजना को आगे बढ़ाने का काम शुरू कर दिया।  

बुजुर्गों और दिव्यांगों को यात्रा जारी रखने में कठिनाई आ रही है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कटरा के बेस कैंप में स्थित व्यवसाय तो चालू रहे, लेकिन बाण गंगा से चरण पादुका तक तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित दुकानें बंद रही। वहीं टट्टू और पालकी सेवाओं के चालू न होने के कारण तीर्थयात्रियों, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा जारी रखने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की ये अपील

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों को रोजगार का भरोसा दिलाने की बात कही है। मनोज सिन्हा ने कहा है कि डिविजनल कमिश्नर के नेतृत्व वाली समिति रोपवे परियोजना और स्थानीय लोगों के पुनर्वास पर विचार-विमर्श कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...