नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra Assembly Election) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के साथ साथ उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा तनातनी का माहौल सीसामऊ सीट पर दिखाई दे रही है। दरअसल, अखिलेश यादव की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सीसामऊ सीट पर पुलिसकर्मी वोटर आईडी चेक कर रहे हैं जबकि यह अधिकार चुनाव आयोग के अधिकारियों का है। इस मामले में चुनाव आयोग ने कार्यवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया है। इसके अलावा बीजेपी के उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव की भी खबर है।
चुनाव आयोग की फ्री एंड फेयर वोटिंग का निर्देश
चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए कानपुर में 2 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया जबकि पूरे प्रदेश में कुल 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग के मुखिया राजीव कुमार (Cheif Election Commissioner Rajiv Kumar) ने सभी जिलाधिकारी और रिटर्निंग अधकारियों समेत सभी संबंधिक आधिकारियों को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष बनाए रखने को कहा। आयोग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी भी मतदाता को मतदान करने से रोका गया तो उल्लंघनकर्ता पर कानून सम्मत कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीसामऊ में धरने पर बैठे BJP उम्मीदवार
सीसामऊ में बवाल उस समय और बढ़ गया था जब बीजेपी के उम्मीदवार वोटिंग प्रक्रिया का जायजा लेने बूथ पर पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हो गई। मामला इतना गर्मा गया कि बीजेपी उम्मीदवार मौके पर ही धरने पर बैठ गए, हालांकि पुलिस ने उन्हे वहां से हटा दिया। इसी दौरान उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव किया गया है जिसे बाद प्रशासन की मदद से उन्हें वहां से निकाल दिया गया था।





