back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट रेलवे ब्रिज चिनाब पर पाकिस्तान की ISI की नजर, चीन के साथ मिलकर रच रहा है बड़ी साजिश

भारत का चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, अब इस ब्रिज पर पाकिस्तान की ISI की बुरी नजर बनी हुई है। वह चीन की खुफिया विभाग MSS के साथ मिलकर बड़ी साजिश रच रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत तेजी से विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है।जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज इसका बढ़ा उदाहरण है। यह रेलवे पुल चिनाब नदी पर बना हुआ है। यह पुल रियासी जिले के लोगों को आने जाने में बड़ी सहायता तो प्रदान करता ही है, इसके साथ ही ये भारत की सुरक्षा और आर्थिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खुफिया विभाग ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। भारतीय खुफिया विभाग ने अपने खुलासे में कहा है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर जम्मू-कश्मीर में जारी सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की खुफिया जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

पाकिस्तान- चीन की नजर भारत के चिनाब रेल पुल प्रोजेक्ट पर भी है

भारतीय खुफिया विभाग का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया विभाग ISI जम्मू-कश्मीर में भारत के सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की खुफिया जानकारी एकत्रित कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया विभाग ‘ISI’ चीन की खुफिया विभाग ‘MSS’ के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय खुफिया विभाग ने इसको लेकर बड़ी चिंता व्यक्त की है। भारतीय खुफिया विभाग को सीक्रेट सर्वीस से मिली जानकारी से पता चला है कि पाकिस्तान और चीन की नजर भारत के चिनाब रेल पुल प्रोजेक्ट पर भी है।

चिनाब रेल पुल पर 20 जून को मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया

भारतीय खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के अलावा आतंकियों की नजर दुनिया की सबसे ऊंची ब्रिज चिनाब पर भी बनी हुई है। भारतीय खुफिया विभाग ने अपने अलर्ट में साफ साफ लिखा है कि चीनी और पाकिस्तानी खुफिया विभाग ने यह जानकारी एकत्रित कर ली है कि चिनाब रेलवे ब्रिज रियासी को रामबन से कनेक्ट करता है। बता दें कि चिनाब रेल पुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसी साल 20 जून 2024 को चिनाब रेल पुल पर 8 कोच वाली मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...