back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन के बिन बुलाए मेहमान बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली? BRI समझौते को लेकर हो सकती है बात

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली बिना बुलावे के ही चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, केपी शर्मा ओली BRI समझौते को लेकर चीन से बात करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नवंबर के महीने में चीन की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। नेपाली अखबार ‘माई रिपब्लिका’ को यह खबर नेपाली प्रधानमंत्री कार्यालय के एक उच्चस्तरीय सूत्र से मिली है। माई रिपब्लिका के अनुसार, नेपाली विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री ओली की चीन की यात्रा को नेपाल सरकार के नए कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के पहले प्रस्तावित करने जा रहा है।

PM केपी ओली बिना बुलाए ही चीन के राजकीय दौरे पर जाएंगे

नेपाली अखबार ‘माई रिपब्लिका’ के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी ओली को चीन की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। लेकिन प्रधानमंत्री केपी ओली बिना बुलाए ही चीन के राजकीय दौरे पर जाएंगे। नेपाली अखबार ‘माई रिपब्लिका’ने जानकारी दी है कि उन्हें नेपाली विदेश मंत्रालय के एक उच्चस्तरीय सूत्र से जानकारी मिली है कि केपी ओली के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद अभी तक उन्हें चीन और भारत ने कोई भी अधिकारिक यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं दिया है। अगर प्रधानमंत्री केपी ओली बिना बुलाए चीन की राजकीय दौरा करते हैं तो यह उनका प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद पड़ोसी देश का पहला दौरा होगा।

अभी तक इस संभावित दौरे की तारीखें तय नहीं हैं

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री केपी ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था। नेपाली अखबार ‘माई रिपब्लिका’ के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी ओली का चीन का दौरा नवंबर में होने वाला है। हालांकि अभी तक इस संभावित दौरे की तारीखें तय नहीं हैं। लेकिन नेपाली विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री केपी ओली की इस संभावित यात्रा को सफल बनाने को लेकर पूरी तैयारी में लगा हुआ है।

अब तक BRI समझौते के तहत एक भी परियोजना आगे नही बढ़ी है

नेपाली अखबार ‘माई रिपब्लिका’को नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी ओली अन्य बातों के अलावा, नेपाल और चीन बेल्ट एंड रोड पहल (BRI) के सफल कार्यान्वयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में नेपाल और चीन के बीच BRI के समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक इस समझौते के तहत एक भी परियोजना आगे नही बढ़ी है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन को बड़ी राहत देगा भारत? 2020 के बाद लगे प्रतिबंध हटाने पर विचार, जानिए किन नियमों को हटाया जा सकता है?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत सरकार 2020 में चीन के साथ सीमा पर हुई झड़प के बाद लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵