back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भारत के व्यापारिक हितों से कोई समझौता नहीं होगा’ ट्रंप के टैरिफ को लेकर लोकसभा में पीयूष गोयल ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान पर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में दिया जवाब।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान पर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि “राष्ट्रहित में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

‘भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का ब्राइट स्पॉट है’

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत आज भी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक ‘ब्राइट स्पॉट’ बना हुआ है। उन्होंने कहा, “हम अपने किसानों, MSMEs और उद्यमियों के हितों की रक्षा करेंगे। भारत दुनिया में मजबूती से खड़ा रहेगा। गोयल ने लोकसभा में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्य मंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने हाल ही में यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं, जिससे भारतीय निर्यात को नई रफ्तार मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “भारत का व्यापार बढ़े और देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिले।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में अहम कैबिनेट बैठक

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में एक अहम कैबिनेट बैठक भी हो रही है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका के टैरिफ फैसले ने भारत की वाणिज्यिक नीतियों को चुनौती दी है। भारत ने अमेरिका के टैरिफ ऐलान को गंभीरता से लिया है और लोकसभा में साफ कर दिया है कि देश के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। वहीं मालेगांव केस में आए फैसले ने फिर से राजनीतिक बयानबाज़ी को तेज़ कर दिया है। आने वाले दिन भारत की कूटनीति और राजनीति के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Reservation Bill: आ गई तारीख! महिला आरक्षण बिल इस दिन लाएगी सरकार; ऐसे होगा पास, जानिए क्या है महिला आरक्षण बिल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अहम...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵