back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बागेश्वर धाम पहुंचे PM मोदी ने कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास किया, मां हीरा बेन के नाम पर बनेगा वार्ड

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे थे। पीएम मोदी ने वहां कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा का हाल फिलहाल में यह दूसरा ऐसा मौका है जब मुझे वीरों की धरती पर आने का मौका मिला है। इस बार तो बुलावा खुद बालाजी के यहां से आया है। पीएम मोदी ने शिलान्यास करते हुए इस कार्य के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धन्यवाद किया। 

‘आस्था का केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनेगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर का हॉस्पिटल बनने के बाद बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा। इसलिए बागेश्वर धाम अब आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि एक और तो कुछ ऐसे नेता हैं जो धर्म का मजाक उड़ाते हैं और इसमें घरेलू ताकतों के साथ बाहरी ताकतें भी लगी हुई हैं। ऐसे लोग न सिर्फ सनातन परंपरा पर हमला करते हैं बल्कि मंदिरो को भी निशाने पर लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग भी हैं जो इस विपरीत माहौल में भी लोगों को एकता का मंत्र देकर साथ जोड़ने में लगे हुए हैं। 

पीएम मोदी की मां के नाम पर बनेगा वार्ड

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस कैंसर हॉस्पिटल में एक वार्ड का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास एक ऐसे पीएम हैं जो गाय, गगा ओर गरीब की बात करते हैं। उनका विजन देश को विकसित करना है। अब तक अस्पतालों में मंदिर होते थे अब मंदिर में अस्पताल होगा। भारत तेजी से विकास कर रहा है। विश्वामित्र का भारत विश्व मित्र की भूमिका अदा कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...