back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी का ट्रंप के टैरिफ पर कड़ा जवाब, बोले-‘किसानों के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं’

अमेरिका के द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मसले पर पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी सरकार के द्वारा बुधवार को भारतीय सामनों पर अतिरिक्‍त 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है। इससे पहले ही राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी। अब कुल मिलकर भारत पर अमेरिका 50 फीसदी टैरिफ लगाने को एलान कर चुका है। गुरुवार को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एक आदेश पर साइन भी किए। ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस गलत बताया है। और कहा है कि 50 फीसदी टैरिफ लगाने जवाब में वो राष्‍ट्रीय हित में उचित कदम उठाएंगा। इस बीच, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। 

अमेरिका के द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मसले पर पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। वह अपने पशुपालकों और मछुआरों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करने को तैयार है। 

मैं व्‍यक्तिगत कीमत चुकाने को तैयार- पीएम मेादी 

उन्होंने दिल्‍ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि इसके लिए उन्‍हें व्यक्तिगत तौर पर बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन, मैं इसके लिए भी तैयार हूं। काफी लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के खिलाफ लगातार टैरिफ बढा़ने की धमकी दे रहे थे। 

इस माह के शुरू में अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। फिर बीती रात उन्होंने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार टैरिफ लगाने की धमकी देने के बावजूद भारत इस मसले पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देने से बचता रहा है।

हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि – पीएम मोदी 

राजधानी दिल्‍ली में देश में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के शताब्दी समारोह बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए हमारे किसानों का हित सर्वोपरि है। भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। 

हम जैव विविधता पर कार्य कर रहे है- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज हम विविधता के बारे में बात कर रहे हैं। पूरी दुनिया में विविधता आ रही है और हमारी सरकार इसे बचाने के लिए कई मोर्चे पर काम कर रही है। लेकिन, डॉ. स्वामीनाथन ने एक कदम आगे बढ़कर काम किया। उन्होंने बायो-हैपिनेस का विचार दिया। डॉ. स्वामीनाथन कहा करते थे कि जैव विविधता के बल पर हम स्थानीय लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵