back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अतिक्रमणः सरकार कर रही गौहाटी उच्च न्यायालय की अवमानना, देवव्रत सैकिया

बिश्वनाथ (असम), 07 जून (हि.स.)। बिश्वनाथ जिला के कुमलीया इलाके में नदी के किनारे हो रहे तट कटाव और तटबंध का जायजा लेने के लिए सोमवार को नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया और राज्यसभा सांसद अब्दुल खालेक पहुंचे। अपने दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सैकिया ने कहा कि नदी के किनारे हो रहे तट कटाव और तटबंध के निर्माण को लेकर हम राज्य सरकार को अवगत कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नदी और उप नदियों पर तटबंध बनाए जाने का आश्वासन राज्य सरकार द्वारा दिया गया था। जिसका पालन राज्य सरकार करे। कांग्रेसी नेता ने कहा इस कार्य में में पूरी तरह से सरकार का सहयोग करेंगे। सैकिया ने कहा कि रविवार को होजाई जिला में सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जो गौहाटी उच्च न्यायालय के निर्देश की अवमानना है। सरकार को काम करना चाहिए लेकिन, इंसान को मार कर काम नहीं किया जा सकता। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अब्दुल खालेक ने कहा कि नदी के किनारे हुए तट कटाव की वजह से अपना घर-बार गंवा चुके लोगों की जमीन की नापजोख होनी चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान समस्या का समाधान नहीं है। सरकार को माइग्रेंट सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही लोगों के पुनरसंस्थापन की व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे तटबंध बनाने से नदी की दिशा में परिवर्तन होगा। नदी के किनारे हो रहे तट कटाव के काम के नाम पर सरकार पैसे का दुरुपयोग कर रही है। नदी के किनारे हो रहे तट कटाव की समस्या का समाधान करने के लिए जल संसाधन मंत्री को एक सही ढांचा के तहत काम करना होगा। हिदुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵