back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली में MCD चुनाव से पहले मची सियासी हलचल, AAP-BJP के कई नेता Congress में शामिल

दिल्‍ली में MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। MCD मेयर चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने करावल नगर और गांधी नगर विधानसभा क्षेत्रों के आप और बीजेपी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। चुनाव से ठीक पहले नेताओं के पाला बदलने से दिल्‍ली की सियासत में हलचल मच गई है। 

दिल्ली के राजीव भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में AAP और BJP के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में सतीश डेढ़ा (पूर्व सलाहकार, ओबीसी आयोग), यश सिंह (आम आदमी पार्टी यूथ विंग के आयोजन सचिव, करावल नगर), श्मोहित डेढ़ा (बीजेपी डूसू प्रभारी, करावल नगर), रोहित शर्मा, रोव, हाफिज अंसारी, सुभाष खरोलिया, राजा, सलीम फरीदी, पूनम अरोड़ा, मुन्नी बाजी, रेखा झा, मनोज तंवर, राजेश मिश्रा, किरण कश्यप, सुभाष गौर और एसरिल कुरैशी समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। बता दें कि इन लोगों को पार्टी में शामिल करने में गांधी नगर से कांग्रेस के विधायक उम्मीदवार कमल अरोड़ा और करावल नगर से डॉ. पी.के. मिश्रा की बड़ी भूमिका रही।

कांग्रेस वादों को निभाने वाली पार्टी : देवेंद्र यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि आज लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वे पार्टी की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर आये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादों को निभाने वाली पार्टी है। उन्‍होंने AAP और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP ने जनता से केवल झूठे वादे किए और धोखा दिया है। जबकि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है।देवेंद्र यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में इन पार्टियों से और भी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। 

AAP और BJP पर बोला तीखा हमला 

देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता अब AAP की भ्रष्ट नीतियों और दिखावटी वादों से परेशान हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को सिर्फ सुनहरे सपने दिखाए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर न तो शिक्षा, न स्वास्थ्य और न ही साफ पानी जैसी ज़रूरी सुविधाओं में सुधार किया। दूसरी ओर, बीजेपी ने केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर दिल्ली के लोगों का विश्वास तोड़ा और विकास के नाम पर सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ साधे। इन दोनों दलों की नाकामी और आंतरिक असंतोष के चलते अब इनके नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...