back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“लातों के भूत बातों से नहीं मानते” बंगाल हिंसा पर CM योगी का सख्त बयान, बोले-सपा, कांग्रेस और TMC चुप क्यों?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं, दंगाई डंडे से ही मानेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग बांग्लादेश का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। “अगर बांग्लादेश पसंद है तो वहीं चले जाओ, भारत की धरती पर बोझ क्यों बन रहे हो,” सीएम योगी ने कहा।

मुर्शिदाबाद में हिंसा, केंद्रीय बलों की तैनाती


सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती सही कदम है। उन्होंने कहा, “पूरा मुर्शिदाबाद एक हफ्ते से जल रहा है, लेकिन सरकार और राजनीतिक दल चुप हैं।

राजनीतिक दलों पर निशाना – “सपा, कांग्रेस और TMC क्यों चुप हैं?”


सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप हैं।” योगी ने आरोप लगाया कि ये दल हिंसा पर प्रतिक्रिया देने की बजाय धमकियां दे रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वक्फ विधेयक के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने नेशनल हाईवे-34 को जाम कर दिया। पुलिस ने जब रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। दो दिन पहले भी मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी थी।

सीएम योगी की तुलना – “2017 से पहले यूपी में भी हर तीसरे दिन दंगा होता था”


मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की हालत थी। लेकिन उन्होंने सख्त कार्रवाई कर राज्य में कानून व्यवस्था कायम की। उन्होंने दोहराया कि “इन दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है, बिना डंडे के ये नहीं मानेंगे।” योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई के दौरे पर थे, जहां उन्होंने 650 करोड़ रुपये की लागत वाली 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...