back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के लोगों में नहीं है ‘दिल’, लड़की को थप्पड़ मारकर छत से फेंका, तमाशबीन बन लोग बनाते रहे वीडियो

दिल्ली के अमन विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर ने थप्पड़ मारकर एक नाबालिग को छत से फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमें एक आरोपी एक नाबालिग को छत से फेंक देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना दिल्ली के अमन विहार की बताई जा रही है। जिसमें आरोपी पेशे से डीलर है। आरोपी की पहचान मोनू सक्सेना के तौर पर हुई है। 

प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद


जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों छत पर खड़े होकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान बात बढ़ गई। जिसके बाद आरोपी मोनू पीड़िता को थप्पड़ मारकर नीचे फेंक देता है। लड़की सीधा सड़क पर गिर जाती है और चिल्लाने लगती है। इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1817132539200626730

किसी ने लड़की की नहीं की मदद


मारपीट के दौरान आसपास के इलाके के कई लोग वहां खड़े थे, लेकिन किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। बाद में लोगों ने पुलिस की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि जो करना है कर लो। बाद में फिर छूटकर आ जाउंगा। 

मकान पर कब्जे को लेकर हो रही थी लड़ाई


वहीं वायरल वीडियो में लड़की और आरोपी मकान पर कब्जे को लेकर झगड़ते दिख रहे हैं। जिसके बाद आरोपी बिल्डर लड़की को नीचे फेंकने की धमकी देता है। लड़की चिल्लाती है। तो बिल्डर बोलता है कि तू मेरे मकान पर कब्जा करेगी, तो लड़की कहती है कि तू मेरे मकान पर कब्जा करेगा..। जिसके बाद आरोपी लड़की को थप्पड़ मारकर नीचे फेंक देता है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵