back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab Flood: पंजाब मैदानी इलाका है, तो फिर इतना पानी कहां से आया? जानिए किन नदियों की वजह से मचा कहर

पंजाब में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। जिसका मुख्य कारण नदियों के बढ़े जलस्तर, हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश, अपर्याप्त जल निकासी और अतिक्रमण है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। अब तक 1300 से ज्यादा गांव पानी में डूब चुके हैं। लाखों लोग बेघर हो गए और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। कई सड़कें, पुल और घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब को भारत का ‘अन्न का कटोरा’ कहा जाता है। यह एक उपजाऊ मैदानी क्षेत्र है। लेकिन मानसून में यहां हर साल बाढ़ की समस्या सामने आती है। इसका सबसे बड़ा कारण है ऊपरी इलाकों यानी हिमालय और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है और मैदानी इलाकों में पानी भर जाता है।

कौन सी नदियां हैं जिम्मेदार

पंजाब से होकर पांच प्रमुख नदियां बहती हैं, सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब, झेलम ये सभी नदियां हिमालय से निकलती हैं। भारी बारिश और बर्फ पिघलने से इनमें अचानक पानी बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता है। सतलुज नदी, जो तिब्बत के मानसरोवर से निकलती है, पंजाब के कई जिलों (रोपड़, लुधियाना, फिरोजपुर) से होकर गुजरती है। भाखड़ा बांध से जब अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है तो नदी किनारे बसे गांवों और शहरों में पानी घुस जाता है। इसी वजह से सतलुज को पंजाब में बाढ़ का मुख्य कारण माना जाता है।

डैम और कैचमेंट एरिया का असर

ऊपरी इलाकों में बारिश होने से कैचमेंट एरिया भर जाता है। यहां जमा पानी नदियों में जाता है और जलस्तर बढ़ा देता है। जब डैम से पानी छोड़ा जाता है तो डाउनस्ट्रीम में बहाव और तेज हो जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ जाती है। केवल बारिश और नदियां ही नहीं, बल्कि इंसानी लापरवाही भी बाढ़ की बड़ी वजह है। शहरीकरण की गलत प्लानिंग नदियों के किनारे अतिक्रम जल निकासी और सीवर सिस्टम की सफाई का अभाव इन कारणों से बारिश का पानी सड़कों और घरों में भर जाता है। सरकार ने तटबंधों को मजबूत करने, डैम से पानी का बहाव नियंत्रित करने और राहत सामग्री पहुंचाने जैसे कदम उठाए हैं। लेकिन अभी भी यह प्रयास बाढ़ की समस्या को पूरी तरह हल नहीं कर पाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...