back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी गोलाबारी में राजौरी जिले में वरिष्ठ अधिकारी की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया गहरा दुख

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सीमा पर ड्रोन और गोलाबारी के जरिए हमला करने की कोशिशें कर रहा है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों ने उसके ज्यादातर प्रयासों को विफल कर दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की जान चली गई। इस दुखद घटना की जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है। उन्होंने इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संवेदनात्मक पोस्ट साझा की।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “राजौरी से बेहद दुखद खबर आई है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया। कल तक वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले के दौरे पर थे और मेरी अध्यक्षता में हुई एक ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। मेरे पास इस अपूरणीय क्षति को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर बढ़ी गोलाबारी, कई जिले प्रभावित


पाकिस्तान की ओर से जारी निरंतर गोलाबारी के चलते जम्मू क्षेत्र के कई सीमावर्ती जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। पुंछ, मनकोट, मेंढर, नौशेरा, अखनूर, आर.एस.पुरा, अरनिया, सांबा और कठुआ समेत अनेक इलाकों में भारी नुकसान की खबर है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है। सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के कम से कम पांच जिलों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की इन कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा, “भारत को अपने नागरिकों और क्षेत्र की रक्षा करने का पूरा अधिकार हैऔर हम इस अधिकार का प्रयोग पूरी मजबूती से करेंगे।” गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव का माहौल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵