back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदलापुर रेप केस के विरोध में आज होने वाले महाराष्ट्र बंद के कॉल को शरद पवार ने लिया वापस, एक्स पर किया पोस्ट

NCP चीफ शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बदलापुर की घटना को लेकर हमने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। भारत के संविधान का सम्मान करते हुए हम कल के बंद को वापस लेने का अनुरोध करते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बदलापुर रेप मामले को लेकर महाराष्ट्र बंद के कॉल को महाविकास अघाड़ी (MVA) ने वापस ले लिया है। गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी ने आज के लिए महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। इस संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लगतार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। लेकिन अब महाविकास अघाड़ी ने इस कॉल को वापस ले लिया है।

शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

इस संबंध में NCP चीफ शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बदलापुर की घटना को लेकर हमने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। इसका मकसद बदलापुर रेप केस की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का था। यह बंद संविधान के मौलिक अधिकारों के दायरे में था। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बंद को असंवैधानिक करार दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का समय नहीं है और भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है। इसलिए भारत के संविधान का सम्मान करते हुए हम कल के बंद को वापस लेने का अनुरोध करते हैं।

बदलापुर में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ रेप का मामला

बता दें कि, महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। जिसके बाद लोगों ने इस मामले को लेकर बदलापुर में जमकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन भी रोकी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

2 सदस्यों वाली जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में किया खुलासा

इस केस में 2 सदस्यों वाली जांच समिति ने राज्य सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस प्रारंभिक रिपोर्ट में ऐसी कई बात सामने आई हैं। जो लोगों को परेशान कर सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों नाबालिग बच्चियों के प्राइवेट पार्ट का हाइमन (hymen) एक इंच तक फटा हुआ है।

आदतन अपराधी लग रहा आरोपी अक्षय शिंदे

इस संबंध में आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 1 अगस्त को संविदा कर्मचारी के रूप में स्कूल जॉइन किया था। स्कूल ने बिना उसका बैकग्राउंड चेक किए ही उसे नौकरी पर रख लिया था। उसे बिना पहचान पत्र स्कूल के परिसर में कहीं भी जाने की अनुमति थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि वो एक आदतन अपराधी है। 

बाल अधिकार आयोग स्कूल प्रशासन को भेजेगा प्रश्न

वहीं जांच में पता लगाया जा रहा है कि किसकी सिफारिश के आधार पर आरोपी की नियुक्ति की गई। स्कूल के स्तर पर बड़ी चूक पाई गई है। अब बाल अधिकार आयोग स्कूल प्रशासन को बदलापुर रेप केस मामले को लेकर प्रश्न भेजकर अगले 7 दिनों में उसके जवाब मांगेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई पुलिस ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में अब स्कूल के दोनों ट्रस्टी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई पुलिस की ठाणे क्राइम ब्रांच ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...