नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल आरोपी अक्षय शिंदे के पड़ोसी ने एक मीडिया चैनल को नाम न बताने शर्त पर यह खुलासा किया है। आरोपी अक्षय शिंदे के पड़ोसी ने एक मीडिया चैनल को बताया है कि आरोपी अक्षय शिंदे ने दो शादियां की थीं। आरोपी अक्षय शिंदे की पहली पत्नी ने उसकी गलत आदतों और घरेलू मुद्दों के कारण ही उसे छोड़ा था। इस घटना के 4 महीने बाद ही आरोपी अक्षय शिंदे ने दूसरी शादी कर ली थी। पड़ोसी ने बताया कि हमारे इलाके के सभी लोग इस घटना के बाद से सदमे में हैं। आरोपी अक्षय शिंदे अपनी दूसरी पत्नी, भाई और मां के साथ हमारे ही पड़ोस में रहता था। की
हम सब इस घटना से शर्मसार हैं
आरोपी अक्षय शिंदे के पड़ोसी ने एक मीडिया चैनल को अपना नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है। पड़ोसी ने बताया कि आरोपी अक्षय शिंदे की दूसरी पत्नी कुछ दिनों से हमें दिखाई नहीं दी थी। ये लोग पिछले पांच साल से हमारे पड़ोस में रह रहे थे। इससे पहले ये लोग किसी दुसरे इलाके में रहते थे। लेकिन नगर निगम ने इनकी झुग्गी तोड़ दी थी, जिसके बाद ये लोग हमारे पड़ोस में आकर रहने लगे। हमारे इलाके में किसी ने भी नहीं सोचा था कि इस तरह का अपराधी हमारे बीच में रह रहा है। आरोपी अक्षय शिंदे के पड़ोसी ने कहा कि हम सब इस घटना से शर्मसार हैं।
SIT ने बदलापुर पुलिस से इस केस को अपने हाथ में ले लिया है
वहीं पड़ोसी ने बताया कि बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीडन के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है। बता दें कि 21 अगस्त 2024 को इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपी अक्षय शिंदे के घर में तोड़ फोड़ कर दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी अक्षय शिंदे को कोर्ट में पेश किया था। वहीं कोर्ट ने इस मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस रिमांड को 26 अगस्त तक बढ़ा दिया। महाराष्सरकार ने इस मामले में एक SIT का गठन किया है, जिसका नेतृत्व आईजी आरती सिंह कर रही हैं। SIT ने बदलापुर पुलिस से इस केस को अपने हाथ में ले लिया है।ट्र





