back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने प्रेमानंद महाराज पर लगाए आरोप, बोले- प्रेमानंद महाराज ढोंगी हैं

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने स्वामी प्रेमानंद महाराज को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि वो एक महीने के भीतर अपनी किडनियों की जांच कराकर रिपोर्ट सर्वाजनिक करें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राधा निकुंज आश्रम के स्वामी प्रेमानंद महाराज पिछले दिनों तब चर्चा में आ गए थे जब उनके और मध्य प्रदेश के कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बीच राधारानी के जन्मस्थान को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद प्रदीप मिश्रा बरसाना आए और नाक रगड़कर अपने बयानों के लिए माफी मांगी। अब एक और विवाद फिर शुरू हो गया है।

किडनियों को लेकर फर्जी ड्रामा कर रहे प्रेमानंद- आशुतोष पांडेय

इस बार प्रेमानंद महाराज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने प्रेमानंद महाराज पर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद की दोनों किडनियां ठीक हैं। वो बस फर्जी ड्रामा कर रहे। इसको लेकर आशुतोष पांडेय ने प्रेमानंद महाराज को चिठ्ठी लिखी है। हैं।

सरकारी अस्पताल में चेकअप कराकर रिपोर्ट करें सार्वजनिक

चिठ्ठी में आशुतोष पांडेय ने लिखा है कि आपने भगवान कृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई है। आप बस ड्रामा करते हैं कि आपकी किडनी खराब है। यदी सच में किडनी खराब है तो किसी सरकारी अस्पताल में इसका चेकअप करायें और रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। वरना ये ढोंग बंद करें। पत्र में आशुतोष ने आगे कहा है कि आपको श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए लड़ रहे लोगों का सहयोग करना चाहिये।

एक महीने का दिया अल्टीमेटम

आशुतोष पांडेय ने अपनी चिट्ठी में प्रेमानंद महाराज से कहा है कि अगर वो एक महीने में अपनी किडनी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करते हैं तो ट्रस्ट उनके खिलाफ भी कोर्ट में जाने के लिए बाध्य होगा। वहीं आशुतोष पांडेय के आरोपों पर अभी तक प्रेमानंद महाराज की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज का वास्तविक नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय है और वो मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵