back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘BJP सिर्फ मजहब को टारगेट करती है’, लाउडस्पीकर मुद्दे पर खफा सपा MLA अबू आजमी, बीजेपी पर लगाए आरोप

अबु आजमी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से औपचारिक मुलाकात कर लाउडस्पीकर को लेकर हो रही सियासत पर चिंता जताई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी मजहबी सियासत से खफा हैं। बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक ही धर्म को टारगेट करने पर चिंता व्‍यक्‍त की है। अबु आजमी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से औपचारिक मुलाकात कर लाउडस्पीकर को लेकर हो रही सियासत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है और सिर्फ एक धर्म को टारगेट किया जा रहा है। 

इस दौरान, अबु आजमी ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर भी कटाक्ष किया। उन्‍होने कहा कि, “किरीट सौमैया जैसे नेता इस मुद्दे पर सेलेक्टिव होकर बोल रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश साफ है कि – डेसिबल लिमिट सभी धर्मों के लिए है, न कि किसी एक मजहब के लिए।” इसके बावजूद भी ये लोग कोर्ट के आदेश को मन नहीं रहे है। 

सीएम फडणवीस से की बैठक की मांग

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बीच, अबु आजमी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाएं। सपा विधायक ने कहा, “मैं खुद मौलानाओं और मस्जिद से जुड़े तमाम ज़िम्मेदार लोगों को बुलाकर नियमों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार हूं।”

इसके साथ, ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर भी भड़क गए और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एस जयशंकर के ‘भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा’ वाले बयान पर सवाल उठाया। विधायक ने कहा कि, “अगर आप झुके नहीं, तो फिर अमेरिका के कहने पर सीजफायर क्यों? यह झुकना नहीं तो क्या है? उस समय जवाब देना चाहिए था– पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था।”

अबु आजमी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पार्टी कांग्रेस से सवाल पूछती है, लेकिन वो खुद यह नहीं बताती कि चीन ने कितनी भारतीय ज़मीन कब्जा ली है। उन्हें यह बताना चाहिए कि इस पर सरकार क्या कदम उठा रही है। अपनी नीति को लेकर बीजेपी को स्‍पष्‍ट करना चाहिए।

पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया था। लेकिन बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंची। इस पर अबु आजमी ने कहा, ममता बनर्जी ने जो फैसला लिया है वो उनका निर्णय है, लेकिन यह भी सच है कि बीजेपी उन्हें दबाने और परेशान करने की हर संभव कोशिश कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...