back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Updates: वीकेंड पर दिल्‍ली से लेकर बिहार तक आंधी -तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में इस वीकेंड पर आंधी के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इस साल मई के महीने में कई राज्‍यों में तापमान कम ही रहा है। नौपता के समय जब बढ़ते तापमान से स्थिति बिगड़ने लगती है तो इस बीच, बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत दी है। तो वही, इस साल केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद देशभर के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के तापमान में कमी आई है। इसी बीच, मौसम विभाग ने वीकेंड पर मौसम एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने वीकेंड के मौसम के मिजाज का पूर्वानुमान जारी की है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में इस वीकेंड पर आंधी के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अगले 3 दिनों तक देश के उत्‍तरी राज्‍य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली की चमक और गरज के साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली में 3 जून तक बरसात

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी के साथ हल्की से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 5 दिनों तक राजधानी में प्री मॉनसून का असर भी दिख सकता है, जिसकी के कारण राजधानी में रुक- रुककर बारिश हो सकती है, इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

यूपी के 50 जिलों में आज हो सकती बरसात

वही, यूपी में नौतपा का असर नहीं के बराबर है। आज से मई का महीना खत्‍म होने वाला है, और आज भी यूपी के 50 जिलों में बारिश का अनुमान है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवामर (31 मई) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 

बिहार में 3 जून तक आंधी-तूफान का अलर्ट

बिहार में भी मौसम करवट ले रहा है। IMD ने 3 जून तक कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है, जिसकी वजह से तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।

कहां पहुंचा मॉनसून?

इस साल केरल में मॉनसून समय से पहले ही दस्‍तक दें चुका है, जिसके बाद अब कई अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। अभी मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी फैल गया है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान महसूस किया गया। हालांकि अब मौसम...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...