back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुखर्जी नगर में झाड़ियों में मिला एक छात्र का शव, सिविल सर्विसेज की कर रहा था तैयारी

पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला आत्महत्या का है। लड़के का नाम दीपक था और वह कुछ दिनों से लापता था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुखर्जी नगर में शुक्रवार को राजस्थान के रहने वाले एक छात्र का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। छात्र पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू की। जिसके बाद छात्र का शव मुखर्जी नगर में झाड़ियों से मिला। 

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला आत्महत्या का है। लड़के का नाम दीपक था। दीपक कुछ दिनों से लापता था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर लगाया आरोप

परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर आरोप लगाया है कि छात्र के कक्षा में नहीं आने को लेकर उन्होंने परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी।

पिछले महीने सामने आए हैं कई मामले

पिछले महीने यूपीएससी सिविल सेवा अभ्यर्थियों के आत्महत्या करने के ऐसे ही मामले सामने आए हैं।

लखनऊ में भी 22 वर्षीय छात्र ने की थी आत्महत्या

इससे पहले 28 अगस्त को लखनऊ में एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के मकान में लटका हुआ मिला। पुलिस द्वारा बरामद किए गए एक सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने “जीवन में उम्मीद खो दी है”। उसने नौकरी पाने की कोशिश की लेकिन कहीं भी नौकरी नहीं मिल सकी।

वह लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। “ सॉरी मां, सॉरी डैड… मुझे पता है कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं।…

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने किया सामूहिक सुसाइड, जहर खाकर दंपत्ति ने तीन बच्चों संग दी जान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा के महावन क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...