back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lucknow Building Collapse: ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग फंसे

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में भारी बारिश के चलते हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढह गया। NDRF और राज्य पुलिस की टीम के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार की शाम बारिश के चलते एक 3 मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं दमकल विभाग व एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अभीतक 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढहा

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में भारी बारिश के चलते हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढह गया। NDRF और राज्य पुलिस की टीम के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव टीमें ढहे हुए हिस्से में घुसने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं, अभी तक 13 लोगों को बचाया गया है। साथ ही मलबे के अंदर फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने लिया मामले का संज्ञान

बताया गया है कि इमारत में दवा का गोदाम भी था। जिसमें कई कर्मचारी काम कर रहे थे। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए SDRF और NDRF की टीमों को तेजी से बचाव कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल पहुंचाएं और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करें।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

इसके अलावा लखनऊ से बीजेपी सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि”लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...