back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘न बटेंगे न हटेंगे’ के नारे के साथ गुजरी प्रयागराज में UPPSC के बाहर आंदोलन पर बैठे छात्रों की रात

प्रयागराज में 11 नवंबर से RO/ARO के परीक्षार्थी एक शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के RO/ARO की परीक्षा दो शिफ्ट में कराए जाने के फैसले के बाद छात्रों में गुस्से का उबाल आ गया है। सोमवार को छात्रों ने अपनी मांग सरकार के सामने रखते हुए UPPSC के सामने प्रदर्शन किया। छात्र मांग न माने जाने तक वहीं विरोध करते रहने की बात कह रहे हैं। सोमवार की पूरी रात छात्रो नें सड़क पर गुजारी। मंगलवार की सुबह प्रदेश के उपमु्ख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को आदेश दिया कि छात्रों की मांग शांतिपूर्वक सुनी जाए। छात्रो नें इस दौरान न बटेंगे न हटेंगे का नारा लगाकर सरकार को संदेश दे दिया कि मांग पूरी न होने तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।

एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं छात्र

आंदोलन पर बैठे छात्र मांग कर रहे हैं कि RO/ARO की परीक्षा दो शिफ्ट में न करा कर एक ही दिन में कराई जाए जबकि आयोग इसके लिए तैयार नही है। छात्रों का कहना है कि दो अलग अलग परीक्षा दो दिन में कैसे पूरी हो पाएगी। छात्रों ने ये परिस्थित भी सामने रखी है कि अगर किसी छात्र का दोनों परीक्षाओं के लिए सेंटर अलग अलग और दूर होगा वह कैसे मैनेज कर पाएगा। इसी को लेकर अभी छात्रों और प्रशासन में गतिरोध बना हुआ है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आधिकारियों को दिया आदेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और आधिकारियों को आदेश दिया कि छात्रों की मांग को सुना जाए और उसके समाधान के लिए विचार किया जाए। केशव प्रसाद मौर्य ने छात्रों को सलाह देते हुए यह भी कहा कि छात्रों को ऐसे पीक समय में परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए, छात्र आंदोलन में समय बर्बाद न करें। उन्होंने सरकार को छात्र हितैषी बताते हुए कहा कि- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, भाजपा सरकार ने 2017 से भर्ती माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मिसाल पेश की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...