back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित मजार पर छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित मजार पर छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र छात्रों को समझाने में लगे हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वाराणसी में 115 साल पुराने उदय प्रताप कॉलेज को वक्फ बोर्ड ने हाल में ही अपनी संपति बताते हुए नोटिस जारी किया था। इस घटना के बाद से उदय प्रताप कॉलेज के स्टॉफ और छात्रों में काफी गुस्सा है। उदय प्रताप कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज परिसर स्थित मजार के पास आज 3 दिसंबर 2024 को हनुमान चालीसा का पाठ पढने का ऐलान किया था। जिसको देखते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यूपी पुलिस के अधिकारी कॉलेज के छात्रो को समझाने में जुटें हुए हैं

वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा भी मौके पर छात्रों से बात करने पहुंचे थे। लेकिन कॉलेज के छात्रों ने किसी की भी बात को नहीं माना। भारी संख्या में मौजूद छात्रों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ पढना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी छात्रों को समझने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन छात्र जय श्री राम का नारा लगाते रहे। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने छात्रों का प्रदर्शन बढ़ता देख कई छात्रों को हिरासत में भी लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी कॉलेज के छात्रो को समझाने में जुटें हुए हैं।  

क्या है पूरा मामला 

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वक्फ बोर्ड ने वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज को अपनी संपत्ति बताते हुए नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी मिलते ही उदय प्रताप कॉलेज के छात्रों और स्टाफ में काफी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर कॉलेज के छात्रों ने 2 दिसंबर 2024 को विरोध प्रदर्शन किया था और आज 3 दिसंबर 2024 को छात्र भारी संख्या में उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए।  

वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज की स्थापना महाराजा राजर्षि सिंह जूदेव ने वर्ष 1909 में की थी। इस परिसर में कई शैक्षिक संस्थान चलाए जा रहे हैं। जिसमे उदय प्रताप इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज और उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज शामिल हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी शैक्षिक संस्थानों में कुल 15 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नमाज के जवाब में हनुमान चालीसा: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर मचा बवाल, पुलिस से हुई नोंकझोंक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...