back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष को सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी ने दिखाया आईना, कहा- पुलिस गिरफ्त में एनकाउंटर गलत

लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करने वाले को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देने वाले को सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी ने ही आईना दिखा दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले पर 11 लाख 11 हजार 11 रुपये का इनाम रखा था। लेकिन इस मुद्दे पर सुखदेव सिंह गोगमेड़ी की पत्नी ने ही राज शेखावत पर सस्ती लोकप्रियता का आरोप लगा दिया है। गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा कि पुलिस की गिरफ्त में किसी भी आरोपी का एनकाउंटर नहीं किया जा सकता जिसे भी सजा दी जानी है उसे कानूनी रूप से दी जाए।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला का बयान

शीला ने कहा कि अगर कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है तो उसका एनकाउंटर नहीं किया जा सकता। उन्होंने राज शेखावत के बयान को गलत बताते हुए कहा कि जिस आरोपी के पुलिस घेरे में रखा जाता है पुलिस उसे कैसे मार देगी। शीला ने राज शेखावत से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी का एनकाउंटर करना गैरकानूनी है तो कैसे आप किसी पर इनाम रख सकते हैं। यह पूरा प्रकरण केवल सस्ती लोकप्रियता पाने कि लिए किया गया है।

एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये का दिया जाएगा इनाम

राज शेखावत ने कहा था, “लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये दिए जाएंगे। हमारे अनमोल रत्न और धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना यह राशि देगी। इतना ही नहीं उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि बीते साल राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की जयपुर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राजपूत समाज में काफी आक्रोस देखने को मिला था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्वोई गैंग ने ही ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵