back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में टारगेट किलिंग, मरीज बनकर आए दो लोगों ने डॉक्टर को मारी गोली, AAP ने साधा LG पर निशाना

दिल्ली में हमलावर मरीज बनकर आए थे जो पट्टी कराने के बाद डॉक्टर से पर्चा मांगने लगे और जैसे ही डॉक्टर अपने कैबिन में गए, हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के जैतपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार रात को एक डॉक्टर को गोली मार दी गई। हमलावर मरीज बनकर आए थे। दोनों हमलावर पट्टी कराने के बाद डॉक्टर से पर्चा मांगने लगे और जैसे ही डॉक्टर अपने कैबिन में गए हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी। 

डॉक्टर का नाम जावेद अख्तर है और वह यूनानी प्रैक्टिश्नर थे

डॉक्टर का नाम जावेद अख्तर है जो यूनानी प्रेक्टिशनर डॉक्टर थे। गोली चलने की आवाज के बाद नर्सिंग स्टाफ के दो लोग गजला परवीन और मोहम्मद कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी और अंदर गए तो डॉक्टर अख्तर के सिर से खून बह रहा था।

अस्पताल के स्टॉफ ने पुलिस को दी सूचना

अस्पताल के स्टॉफ ने पुलिस को सूचित किया। दोनों आरोपी 16-17 साल के थे। घटना के बाद प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है। जिससे संदिग्धों की पहचान हो सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह टार्गेट किलिंग है क्योंकि गोली बिना किसी झगड़े के चलाई गई और इस घटना की प्लानिंग पहले से की गई थी।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया क्राइम कैपिटल

दिल्ली को क्राइम कैपिटल बताते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और LG वी. के. सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अपने मूल काम में फेल हो गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ‘दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है। गैंगस्टर आसाना से काम कर रहे हैं, जबरन वसूली, गोलीबारी और हत्याएं बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार और एल जी सक्सेना अपने मूल कार्य में असफल रहे हैं।’

इससे पहले भी हुई थी हत्या की घटना

इससे घटना से एक महीने पहले दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...