back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिलिए बिहार की खुशबू कुमारी से जो अपनी टीचिंग स्किल्स के लिए फेमस हैं, नीतिश कुमार करेंगे शिक्षिका का सम्मान

लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाने वाली शिक्षिका खुशबू कुमारी चर्चित हैं। खुशबू बच्चों को पढ़ाने के लिए बहुत ही सरल और मजेदार तरीके अपनाती हैं, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित होते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मिलिए बिहार की शिक्षिका खुशबू कुमारी से जिन्होंने अपनी अनोखी शिक्षण शैली से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। खुशबू कुमारी को गुड टच और बैड टच सिखाने में उनकी अनोखी पहल के लिए जाना जा रहा है उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया है. उन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में सम्मानित किया जाएगा। 

खुशबु की वीडियों वारल हो रही है


बिहार के बांका जिले की शिक्षिका, खुशबू कुमारी का पढ़ाने का तरीका बहुत खास है। उनकी पढ़ाने की शैली इतनी अनोखी है कि हर कोई उनकी तारीफ करता है। खुशबू बच्चों को पढ़ाने के लिए बहुत ही सरल और मजेदार तरीके अपनाती हैं, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित होते हैं। खासकर, सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज़ खूब वायरल होते हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं। 

“गुड टच और बैड टच” के बारे में सिखाने के लिए जानी जाती हैं शिक्षिका 


खुशबू कुमारी को खासतौर पर “गुड टच और बैड टच” के बारे में बच्चों को सिखाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने लड़कियों को समझाया है कि अच्छे और बुरे स्पर्श में क्या फर्क होता है। उनके इस अनोखे प्रयास के लिए उन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उनका यह काम बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने में मदद कर रहा है। उनके वीडियो में वह बच्चों को प्रैक्टिकल तरीके से सिखाती हैं कि किसी भी गलत स्पर्श का तुरंत विरोध कैसे करना चाहिए और इसकी जानकारी अपने माता-पिता और शिक्षकों को देनी चाहिए।

वर्णामाला सिखाने का वीडियों वारल 


खुशबू के वर्णमाला सिखाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह बच्चों को हिंदी की मात्राएं बहुत ही आसान और मजेदार तरीके से सिखा रही हैं। वह कहती हैं कि बच्चों को बेहतर तरीके से सिखाने के लिए कभी-कभी हमें भी बच्चा बनना पड़ता है।

CM नीतिश कुमार करेंगे सम्मानित 


खुशबू कुमारी “चहक” नाम के सरकारी कार्यक्रम से भी जुड़ी हैं, जिसका उद्देश्य स्कूल से दूर हो चुके बच्चों को वापस स्कूल में लाना है। उनकी मेहनत और प्यार से बच्चों की पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ी है, और स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ी है। इन सभी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में खुशबू को सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी खुशबू की तारीफें की हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...