back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्‍ट्र में ठाकरे ब्रदर्स साथ मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव’, सांसद संजय राउत ने किया जीत का दावा

शिवसेना (UBT) गुट के प्रवक्‍ता और सांसद संजय राउत ने 15 अगस्‍त को कहा कि BMC और नगरीय निकायों के चुनावों में उद्धव ठाकरे ((UBT) ) और राज ठाकरे (MNS) साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी हलचल सामने आई है। राज्‍य में BMC और अन्य नगर निकायों के चुनावों को लेकर शिवसेना (UBT) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। BMC चुनाव के सुगबुगाहट के बीच स्‍वतंत्रता दिवस पर सांसद संजय राउत ने बड़ा ऐलान किया है। 

शिवसेना (UBT) गुट के प्रवक्‍ता और सांसद संजय राउत ने 15 अगस्‍त को कहा कि, आगामी बीएमसी और नगरीय निकायों के चुनावों में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) मुंबई नगर निगम और अन्य निकायों के चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।

मराठी वोटर्स को एकजुट करना पार्टी का मकसद

उन्होंने साफ शब्‍दों में कहा कि शिवसेना (UBT) और MNS का गठबंधन केवल BMC चुनाव तक सीमित नहीं होगा। संजय राउत ने यह भी कहा कि दोनों पार्टियां नासिक और ठाणे के साथ ही कल्याण डोंबिवली में भी साथ चुनावी मैदान में उतरेंगी। संजय राउत ने ठाकरे बंधु की पार्टियों में गठबंधन के पीछे उद्देश्य मराठी मतदाताओं को एकजुट करना बताया।

ठाकरे ब्रदर्स को कोई नहीं तोड़ सकता- संजय राउत

इस दौरान, उन्‍होने महाराष्ट्र की सत्‍ता पर काबिज गठबंधन महायुति के नेतृत्‍व वाली पार्टी बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त ताकत मराठी लोगों की एकता का प्रतिनिधित्व करती है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद ने यह भी दावा किया कि इसे कोई भी ताकत नहीं तोड़ सकती है।

संजय राउत के दावे पर मंत्री गिरीश महाजन

वही, संजय राउत ने BMC चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। संजय राउत के इस दावे पर महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन ने एक सिरे से दावे को खारिज करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि संजय राउत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। 

निकायों में ठाकरे ब्रदर्स की ताकत 

BMC में कुल नगरसेवकों की सीट 227 है। इसमें शिवसेना के 90 पार्षद हैं और MNS का एक। वही, ठाणे नगर निकाय की कुल 131 में से 67 सीटें शिवसेना के पास हैं। ठाणे में MNS के पास एक भी सीट नहीं है। कल्याण डोंबिवली की कुल 122 सदस्यों वाली नगर निकाय में शिवसेना के 52 पार्षद हैं। यहां MNS के पास भी 9 सीटें हैं। नासिक में कुल 122 सीटें हैं, जिनमें शिवसेना के पास 35 और MNS के पास 5 सीटें हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵