back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने लॉक अप में मेजबानी करने के अपने अनुभव को साझा किया

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में समाप्त हुए रियलिटी शो लॉक अप की मेजबानी के अपने अनुभव को साझा किया। 72 दिन चले इस शो में मुनव्वर फारूकी ने पहले सीजन की ट्रॉफी जीती। कंगना ने कहा, लॉक अप ओटीटी रियलिटी स्पेस में एक पूर्ण गेम-चेंजर रहा है। मुझे खुशी है कि मैंने अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए इतना मजबूत और प्रभावशाली प्रोजेक्ट चुना। देश को लॉक अप जैसी बोल्ड लेकिन मूल अवधारणा पसंद थी और मैंने इस जेल में मेजबान की भूमिका निभाने के लिए एक लंबा समय बिताया, साथ ही मेरे लिए शो की होस्टिंग एक बड़ी जिम्मेदारी थी क्योंकि मुझे एक योग्य बदमाश विजेता चुनना था। उन्होंने विजेता मुनव्वर फारुकी को बधाई दी और कहा, मुनव्वर को सीजन 1 की लॉक अप ट्रॉफी जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह ट्रॉफी के हकदार हैं। लॉक अप का पहला सफल सीजन समाप्त हुआ। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵