back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘दिल्ली में अभी GRAP 3 लागू करने की जरूरत नहीं’, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का बड़ा बयान

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। लेकिन इसके बावजूद भी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कह रहे हैं कि 'दिल्ली में अभी GRAP 3 को लागू करने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 14 नवंबर 2024 को दूसरे दिन भी गंभीर स्तर में बनी रही। हवा की गति कम होने के कारण 14 नवंबर 2024 की सुबह दिल्ली में धुंध छाई रही। इसके बावजूद भी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP 3) के तीसरे चरण को अभी लागू नहीं किया जाएगा।

गोपाल राय ने बताया AQI के गंभीर श्रेणी पर पहुंचने का कारण

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से इस मौसम में पहली बार दिल्ली में AQI 400 से ऊपर चला गया है। कई लोगों के मन में सवाल है कि जो AQI 14 अक्टूबर 2024 से खराब या बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था, वो अचानक से गंभीर श्रेणी में कैसे चला गया। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में सुबह और शाम के समय शुष्क स्थिति पैदा हो गई है।

दिल्ली में इस कारण GRAP 3 नहीं लगाया जा रहा

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि 15 नवंबर 2024 से प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है, जिसके कारण देश की राजधानी दिल्ली में GRAP 3 नहीं लगाया जा रहा है। आज हम फिर से निर्देश दे रहे हैं कि GRAP 2 के तहत बनाए गए नियमों का जमीनी स्तर पर पालन किया जाए, ताकि GRAP 3 को लागू न करना पड़े। अगर प्रदूषण फिर से गंभीर श्रेणी में चला जाता है तो दिल्ली सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी और दिल्ली की जनता के साथ मिलकर काम करेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, 14 नवंबर 2024 की सुबह देश की राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 दर्ज किया गया, जो इसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखता है। वहीं आनंद विहार में AQI 473, मुंडका में AQI 460, आरके पुरम में AQI 454 और चांदनी चौक में AQI 407 दर्ज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵