back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश की राजधानी का बढ़ता वायु प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए बन रहा बड़ा खतरा, क्या कहती है एक्सपर्ट की रिपोर्ट?

देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खराब हवा के बीच सांस लेना कितना खतरनाक हो सकता है, ये सब जानकारी हम अपने इस लेख के माध्यम से देंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में 13 नवंबर 2024 की सुबह धुंध छाई रही। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 13 नवंबर 2024 की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर बहुत ही खराब श्रेणी में रहा। देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 13 नवंबर 2024 को AQI 400 के पार पहुंच गया। बता दें कि AQI के 400 पार होने पर इसकों गंभीर स्तर का माना जाता है। दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है।

“वायु प्रदूषण के कारण भारत में 16.7 लाख लोगों की जान चली गई”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण PM2.5 होता है। इसे एक तरह का पॉल्यूटेंट्स भी कहा जाता है। यह इंसानी बाल से भी 100 गुना से भी अधिक पतला होता है। इसके कण इतने छोटे होते हैं कि सांस लेने पर शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।   

 

वायु प्रदूषण का मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। साइंस जर्नल लैंसेट की स्टडी के अनुसार वर्ष 2019 में वायु प्रदूषण के कारण भारत में 16.7 लाख लोगों की जान चली गई। वहीं WHO के अनुसार, पूरी दुनिया में हर साल वायु प्रदूषण की वजह से 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है।  

वायु प्रदूषण HIV-AIDS जैसी गंभीर बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण HIV-AIDS जैसी गंभीर बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक है। UNAIDS की एक रिपोर्ट के अनुसार, HIV-AIDS की वजह से हर साल 6.3 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वहीं स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर की वर्ष 2020 की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में वर्ष 2019 में वायु प्रदूषण के कारण 1.16 लाख नवजातों की जान चली गई थी। यह बच्चे वायु प्रदूषण के कारण 1 महीने तक भी जीवित नहीं रह सके थे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार खराब हवा में सांस लेने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना एक कारण तो है ही, लेकिन इससे मनुष्य की उम्र भी कम होती जा रही है।   

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵