back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में सीजन का पहला कोहरा, लोग हुए कंफ्यूज Fog या Smog? दिल्ली में AQI पहुंचा 349

सीजन के पहले दिन स्मॉग की लपेट में उत्तर भारत, आज से बढ़ गई ठंड, दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 के पार।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ ही बुधवार 13 नवंबर की सुबह इस सीजन का पहला कोहरा देखा गया। यह कोहरा एक पतली परत की तरह छाई हुई है। कोहरे की वजह से दूर-दूर तक कुछ भी देख पाना काफी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा राजधानी में दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी को बहुत खराब श्रेणी में रखा है। आज यानी 13 नवंबर को दिल्ली का AQI 349 दर्ज किया गया है। 

उत्तरी भारत में घना कोहरा 

दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत में घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे 100 मीटर विजिबिलिटी रही। इसके अलावा हिंडन एयरपोर्ट और पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर 0 विजिबिलिटी रही। 

लोगो के बीच कंफ्यूजः Fog या Smog? 

दिल्ली-एनसीआर का AQI लगातार खराब श्रेणी में देखा गया कई जगह तो गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इसके अलावा अचानक मौसम में बदलाव ने लोगो को कंफ्यूज कर दिया है कि दिल्ली में फोग है या फिर स्मॉग? दिल्ली में नहीं बल्कि उत्तर भारत में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

पहली बार नवंबर का महिना सबसे ज्यादा गर्म 

नवंबर का महीना अभी तक काफी गर्म रहा है। 10 और 12 नवंबर को छोड़कर इस महीने का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 350 से ऊपर रहा। 10 और 12 नवंबर को हवा की गति की वजह से AQI 334 था। इस साल नवंबर में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। महीने के दूसरे हफ्ते तक दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि रात का तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ जो पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा है। आमतौर पर नवंबर में रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵