back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली से एक दिन पहले बदली दिल्ली में मौसम की तस्वीर, AQI 331 के पार

दिल्ली में दिवाली से एक दिन पहले ठंड और प्रदूषण की समस्या का एहसास हो रहा है। AQI 331 के पार पहुंचा गया है। लोगों को ठंड और खराब हवा से बचने की जरूरत है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली के कई इलाकों में अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। हालाँकि, दिन के समय कई स्थानों पर धूप की गर्मी अभी भी महसूस की जा रही है। नवंबर के पहले हफ्ते में मौसम में बड़े बदलाव आ सकते हैं।

प्रदूषण की समस्या

दिल्ली में प्रदूषण भी एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार हाल ही में AQI काफी अधिक दर्ज किया गया है। बुधवार को जहांगीरपुर में AQI 331, न्यू स्वरूप नगर में 304, प्रशांत विहार में 304 और DIT में 303 रहा, जो सभी बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है।

ठंड और प्रदूषण का सामना

CPCB के अनुसार, मंगलवार की सुबह AQI 272 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी में आता है। यह सोमवार की तुलना में थोड़ा सुधरा हुआ था क्योंकि सोमवार को यह 304 था। दिवाली के बाद प्रदूषण में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आने का भी अनुमान है। जिससे लोगों को ठंड और प्रदूषण दोनों का सामना करना पड़ेगा।

कोहरा और तापमान

पिछले कुछ दिनों की तरह बुधवार को भी दिल्ली में कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार (IMD) बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

गर्मी का बढ़ता असर

IMD के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

कैसा होगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक, चार नवंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए तैयारी करनी होगी। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से बचने के लिए मास्क पहनना और बाहर जाने से बचना महत्वपूर्ण होगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...